About Me

Saeed Ahmad, Date of Birth : August 09, 1963 Birth Place : Kanpur Marital Status : Married Cadre : NCC Profession : Journalism (Media consultant, Web & Print)

Thursday, 11 June 2015

बॉडी बिल्डर बौने और 6 फुट के किन्नर की 'लव स्टोरी'

लंदन। कहते हैं प्यार अंधा होता है। प्यार में व्यक्ति न रूप देखता है ना रंग। एक ऐसी प्रेम कहानी लंदन में सामने आई है। डेली स्टार में छपी खबर के मुताबिक फ्लोरिडा में रहने वाले दुनिया के सबसे स्ट्रॉन्ग बौने आदमी एंटन क्रॉफ्ट को 43 साल की किन्नर चाइना बेल से प्यार हो गया है। 52 वर्षीय चार फुट चार इंच के बौने एंटन क्रॉफ्ट अपने से चार गुना वजन से उठा सकते हैं। वे दुनिया में एक‍मात्र व्यक्ति हैं जो यह कारनामा कर सकते हैं। चाइना का कद ‌किसी आम बास्केट बॉल प्लेयर से भी ऊंचा है। वे 6 फुट 3 इंच की ऐसी किन्नर हैं जो जन्म से तो मर्द थी, लेकिन बाद में किन्नर बन गईं। क्रॉफ्ट 6 माह पहले चाइना बेल के प्यार में डूबे और उन्होंने डेटिंग शुरू की। क्रॉफ्ट के बारे में चाइना का कहना है कि वे बहुत सेक्सी हैं। क्रॉफ्ट जब वेटलिफ्‍टिंग करते हैं तो वे बहुत सेक्सी लगते हैं। वे दुनिया में सबसे अलग व्यक्ति हैं। वहीं क्रॉफ्ट का चाइना के बारे में कहना है कि उन्हें एक किन्नर के साथ डेटिंग में बहुत मजा आता है। क्रॉफ्ट अपने को बहुत पृथ्वी पर सबसे खुशनसीब व्यक्ति मानते हैं। इसके लिए वे चाइना बेल को धन्यवाद देते हैं।

No comments:

Post a Comment