About Me

Saeed Ahmad, Date of Birth : August 09, 1963 Birth Place : Kanpur Marital Status : Married Cadre : NCC Profession : Journalism (Media consultant, Web & Print)

Thursday, 11 June 2015

दुनिया में हिजड़ो के हालात

विश्व में किन्नरों की स्थिति विश्व में किन्नर समुदाय एक ‘ट्रांसजेंडर’ के रूप में जाने जाते हैं, जिनका इतिहास अधिक प्राचीन नहीं है। इन्हें एलजीबीटी समुदाय का एक वर्ग भी माना जाता है। विश्व में इनकी प्राचीनतम उपस्थिति दक्षिण अफ्रीका और वर्तमान में अधिकतर अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, यूरोप आदि देशों में मिलती है। इस वर्ग की प्रास्थिति और अधिकारों के लिए वर्ष 2006 में इंडोनेशिया के योज्ञकर्ता में एक विश्व सम्मेलन (6 से 9 नवंबर) आयोजित किया गया जिसमें इनकी लैंगिक उत्पत्ति एवं लिंगीय पहचान को मान्यता प्रदान करते हुए कुछ सिद्धांतों को अंगीकृत किया गया जिन्हें ‘योज्ञकर्ता सिद्धांत’ कहते हैं। योज्ञकर्ता सिद्धांत के बाद विश्व के अनेक देशों ने इस वर्ग के लिए कानून बनाए हैं, जिनमें ब्रिटेन का समानता अधिनियम, 2010, ऑस्ट्रेलिया का लिंग विभेद अधिनियम, 1984 एवं संशोधन अधिनियम, 2013, यूरोपियन यूनियन कानून, 2006 (5 जुलाई, 2006 से 27 देशों में लागू), हेट क्राइम प्रिवेंशन एक्ट, 2009 (अमेरिका) इत्यादि मुख्य हैं। नेपाल के उच्चतम न्यायालय ने सुनील बाबू पंत (2007) के मामले में इस समुदाय को ‘तृतीय लिंग’ की पहचान प्रदान की है।

No comments:

Post a Comment