About Me

Saeed Ahmad, Date of Birth : August 09, 1963 Birth Place : Kanpur Marital Status : Married Cadre : NCC Profession : Journalism (Media consultant, Web & Print)

Thursday, 11 June 2015

कौन हैं ‘किन्नर’?

कौन हैं ‘किन्नर’? हिजड़ा उर्दू एवं हिंदी भाषा का शब्द है जिसका प्रयोग तृतीय प्रकृति के लोगों के संदर्भ में किया जाता है। इस वर्ग के व्यक्तियों को विभिन्न नामों से पुकारा जाता है। ‘किन्नर’ इसी वर्ग के लिए एक संबोधन है। तेलुगु भाषा में हिजड़े के लिए ‘नपुंसकुडु’, कोज्जा या मादा जैसे शब्दों का प्रयोग होता है। तमिल भाषा में इसके समतुल्य शब्द थिरु नंगई, अरावनी हैं। जहां पंजाबी में इनके लिए खुसरा शब्द का प्रयोग होता है वहीं गुजराती में इन्हें पवैय्या कहा जाता है। कन्नड़ भाषा में इनके लिए जोगप्पा शब्द प्रचलन में है। भारत में कई जगह इस समुदाय के लोगों के लिए कोठी शब्द का प्रयोग भी होता है। अंग्रेजी में इन्हें ‘युनक’ (Eunuch) कहा जाता है। इनकी देश में अनुमानित संख्या सवा दो लाख से अधिक है। संयुक्त रूप से इन्हें ‘किन्नर समुदाय’ अथवा आधुनिक पाश्चात्य भाषा में ‘ट्रांसजेंडर्स’ या ‘टी।जी। समुदाय’माना जाता है, जिनके अधिकारों को प्रवर्तित कराने के लिए देश में कोई कानून न होने के कारण उन्हें अनेक परेशानियों एवं कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। व्यवहारिक पक्ष यह भी है कि इस वर्ग को वर्तमान व्यवस्था में न तो ‘पुरुष’ माना जाता है और न ही ‘स्त्री’। प्राचीनतम रूप में इन्हें ‘नपुंसक’ की भी संज्ञा दी गई जिसका प्रचलित रूप ही ‘हिजड़ा’ है।

No comments:

Post a Comment